On January 1, all picnic spots will be under police surveillance.

जिले के सभी प्रमुख पिकनिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, जलप्रपातों, पार्कों में दंडाधिकारी नियुक्त करने का निर्देश

सासाराम। रोहतास जिलाधिकारी ने जिले में नववर्ष के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नववर्ष के दिन जिले के सभी प्रमुख पिकनिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, जलप्रपातों, पार्कों एवं भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

विशेषकर दुर्गावती डैम, इंद्रपुरी डैम, मां तुतला भवानी धाम, मां ताराचण्डी धाम, मांझर कुंड, रोहतासगढ़ किला, महादेव खोह, शेरशाह सूरी मकबरा में विशेष निगरानी की बात कही गई। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के पिकनिक स्थलों पर पहुंचने की संभावना रहती है, ऐसे में सतत निगरानी अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पिकनिक स्थलों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। वाहनों की सघन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंग की स्थिति में तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।