ईंट भट्टों पर एनएसएस द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान

डेहरी (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “नीव की ईट गैर सरकारी संगठन के सहयोग से ईंट भट्टों पर मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 24 अप्रैल 2026 को सासाराम सदर तथा 25 अप्रैल 2026 को निमियाडीह में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म से संबंधित स्वच्छता, सुरक्षित उत्पादों के उपयोग तथा इससे जुड़े सामाजिक मिथकों और भ्रांतियों को दूर करना था। इस दौरान स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संवाद, चर्चा एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी आयुष कात्यायन एवं डॉ. धनंजय तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में एन एस एस स्वयंसेवकों पिहू शर्मा, प्रज्ञा मिश्रा, आंचल, गुड्डी, सोनल, अक्षरा, सालवी, मेहनाज़, आर्या, खुश्नूमा, शिवानी, नाज़िया, कोमल, सोनाली, ज्योति, रिंकू, आरती, नूर एवं कुदसिया की सक्रिय सहभागिता रही और सभी ने जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही स्वयंसेवक मार्गदर्शक के रूप में आशीष रंजन एवं पियूष कुमार का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय महिलाओं एवं किशोरियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत लाभकारी बताया। एन एस एस एवं गैर सरकारी संगठन नींव की यह संयुक्त पहल समाज में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA