Nischay Malhan: Abhishek Malhan's brother tied the knot with his girlfriend, wedding photos go viral

एंटरटेनमेंट : पॉपुलर यूट्यूबर ट्रिगर इंसान उर्फ निश्चय मल्हान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर के साथ शादी कर ली है। दोनों ने हिमाचल प्रदेश के एक लग्जरी होटल में सात फेरे लिए और खास दोस्तोंऔर परिवार की मौजूदगी में ये खूबसूरत समारोह खत्म हुआ। जैसे ही कपल ने अपनी वेडिंग फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। निश्चय और रुचिका की मुलाकात साल 2018 में कॉलेज के दिनों में हुई थी। वहीं से शुरू हुई दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी, जिसकी झलक निश्चय ने अपने व्लॉग में भी दिखाई थी।

फैन्स तभी से इस कपल की शादी का इंतजार कर रहे थे और अब वह दिन आ गया जब दोनों एक-दूजे के हो गए। शादी समारोह किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं था। रुचिका ने अपने खास दिन के लिए लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसमें वह बिल्कुल रॉयल ब्राइड नजर आईं। उन्होंने खुले बालों के साथ ट्रेडिशनल गहनों को चुना, जिससे उनका लुक और भी निखर उठा। दूसरी तरफ निश्चय ऑफ व्हाइट शेरवानी में काफी स्मार्ट दिखे। कपल की केमिस्ट्री फोटोज में साफ नजर आ रही है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इस शादी को लेकर यूट्यूब कम्युनिटी में भी काफी उत्साह देखने को मिला। कई नामी यूट्यूबर्स ने निश्चय और रुचिका को शादी की शुभकामनाएं दीं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

फैंस के साथ-साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी इस जोड़ी को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए ढेर सारा प्यार भेज रहे हैं। रुचिका राठौर सिर्फ एक ब्राइड ही नहीं बल्कि एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। वो अक्सर निश्चय और उनके भाई अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान के व्लॉग्स में नजर आती रही हैं। अपने सिंपल और पॉजिटिव नेचर के चलते उन्होंने भी एक अच्छी फैन फॉलोइंग बना ली है। निश्चय मल्हान को लोग ट्रिगर इंसान के नाम से जानते हैं। वो अपने कॉमिक, रिएक्शन और गेमिंग वीडियोज के लिए यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हैं। उनकी वीडियोज को मिलियन्स में व्यूज मिलते हैं और अब उनके फैन्स उन्हें एक नई जिंदगी की शुरुआत करते देख बेहद खुश हैं।