NIA conducts major raid in Nalanda, raids on 6 locations simultaneously

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में सोमवार सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। बिहारशरीफ के पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित पीके गन हाउस एंड संस में सुबह करीब 4 बजे टीम ने दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम द्वारा दुकान के दस्तावेज, हथियारों के स्टॉक और उनके सीरियल नंबर की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, स्मगलिंग और उससे जुड़े नेटवर्क का खुलासा करने के उद्देश्य से की जा रही है। NIA की टीम ने लहेरी थाना क्षेत्र के अलावा चीकसौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव और हिलसा थाना क्षेत्र के राममूर्ति नगर में भी छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि इन ठिकानों का संबंध सत्येंद्र प्रसाद नाम के व्यक्ति से है, जिसका नाम हथियारों के अवैध कारोबार में सामने आया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस सत्येंद्र प्रसाद के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

वही इस ऑपरेशन के लिए करीब 100 पुलिस पदाधिकारियों की विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने सुबह-सुबह सभी चिन्हित ठिकानों की घेराबंदी कर एक साथ कार्रवाई की है। बता दे कि इससे पहले पिछले साल 4 दिसंबर को भी NIA ने STF के साथ मिलकर नालंदा में छापेमारी की थी, हालांकि उस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक बरामद नहीं हुआ था। वहीं 23 जून 2025 को चलाए गए एक विशेष अभियान में पुलिस ने एक मकान से 717 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। फिलहाल NIA की कार्रवाई जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।