NIA busts arms smuggling racket, recovers huge cache of ammunition

बिहार : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को बिहार में 2024 के हथियार तस्करी मामले में एक आरोपी के घर की गहन तलाशी ली। जांच एजेंसी ने वहां कई हथियारों के साथ-साथ अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। बिहार के वैशाली जिले में संदीप कुमार सिन्हा उर्फ छोटू लाला के घर से जब्त की गई सामग्री में एक 9 एमएम पिस्तौल, 9 एमएम के 18 जिंदा कारतूस, दो पिस्तौल मैगजीन, एक डबल बैरल 12-बोर बंदूक, 12-बोर गोला-बारूद के 35 जिंदा कारतूस और 4.21 लाख रुपये नकद शामिल हैं।

एनआईए के मुताबिक, संदीप, गिरफ्तार मुख्य आरोपी विकास कुमार का करीबी सहयोगी है। वह एनआईए के आरसी -11/2024/NIA/DLI मामले में शामिल हथियार तस्करी नेटवर्क का एक सक्रिय सदस्य है। यह मामला मूल रूप से बिहार पुलिस द्वारा एक AK-47 राइफल और गोला-बारूद की बरामदगी के बाद दर्ज किया गया था। अगस्त 2024 में, एनआईए ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया, जो नागालैंड राज्य से बिहार के विभिन्न हिस्सों में अवैध हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी से संबंधित है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

जांच के दौरान, विकास कुमार, सत्यम कुमार, देवमणि राय उर्फ अनीश और मोहम्मद अहमद अंसारी नामक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। हाल ही में, एक अन्य आरोपी मंजूर खान को भी गिरफ्तार किया गया है। वह वर्तमान में पटना की बेउर जेल में बंद है। मामले की जाँच जारी है।