NDA wins landslide victory in Bihar, Grand Alliance reduced to 35 seats

पटना: 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव परिणाम आ चुके है। आयोग के मुताबिक, भाजपा ने 89 सीटों पर, जदयू ने 85 सीटों पर और राजद ने 25 सीटों पर जीत हासिल की। लोजपा (रा.) 19 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली है। सीपीआई (एमएल) 2 सीटों पर, हम पार्टी 5 सीटों पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 सीटों पर जीत मिली है। AIMIM ने इस बार 5 सीटों पर जीत हासिल की है। सीपीआई (एम), आईआईपी और बसपा को 1-1 सीट पर नीट मिली है। कुल मिलाकर 243 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं।

कैमूर में रामगढ़ विधानसभा की मतगणना के दौरान मोहनिया स्थित बाजार समिति में माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि बहुजन समाजवादी पार्टी के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके दौरान पथराव भी हुआ और तीन सिपाहियों के सिर फट गए। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसी अफरातफरी के बीच नाराज़ समर्थकों ने नगर आवास एवं विकास कार्यपालक पदाधिकारी की स्कॉर्पियो में आग लगा दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


तरारी विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह का दुखद निधन हो गया। पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें पहला हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को मतगणना के बीच उनकी तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई और दूसरा हार्ट अटैक आने के बाद शाम में उनका देहांत हो गया। उनके निधन से जन सुराज पार्टी और पूरे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। बता दें कि तरारी सीट से भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की है।