Home राष्ट्रीय महाराष्ट्र में दर्दनाक घटना: पिता ने तीन बच्चों को जहर देकर की...

महाराष्ट्र में दर्दनाक घटना: पिता ने तीन बच्चों को जहर देकर की खुदकुशी

201
0
Tragic incident in Maharashtra: Father commits suicide by poisoning three children

महाराष्ट्र : देश के विभिन्न हिस्सों में हाल के दिनों में घरेलू विवादों और मानसिक तनाव से जुड़ी घटनाओं में खतरनाक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक से सामने आईं तीन अलग-अलग घटनाओं ने समाज को झकझोर कर रख दिया है, जहां पारिवारिक कलह ने कई जिंदगियों को खत्म कर दिया।

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 34 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड भीमा अन्ना वाघमारे ने कथित तौर पर अपने तीन नाबालिग बच्चों को जहर देने के बाद खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से घरेलू विवाद और पत्नी के अलग रहने के कारण मानसिक तनाव में था। बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

GNSU Admission Open 2026

वहीं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह खौफनाक कदम घरेलू झगड़े के बाद उठाया गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसके अलावा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुषमा ने कथित तौर पर सास के साथ लगातार हो रहे विवाद और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने सास पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन घटनाओं ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि घरेलू विवादों को समय रहते सुलझाने और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की कितनी जरूरत है। विशेषज्ञों का मानना है कि संवाद की कमी और तनाव प्रबंधन में असफलता ऐसी त्रासदियों को जन्म दे रही है।