Home राष्ट्रीय वैदिक मंत्रोच्चारण, सैन्य बैंड की धुनों और बाबा केदार के जयकारों के...

वैदिक मंत्रोच्चारण, सैन्य बैंड की धुनों और बाबा केदार के जयकारों के बीच श्री केदारनाथ के कपाट खुला

138
0
The doors of Shri Kedarnath opened amidst chanting of Vedic mantras, tunes of military bands and chants of Baba Kedar.

उत्तराखंड। देवभूमि उत्तराखंड की उच्च हिमाच्छादित पर्वत श्रृंखला में स्थित भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण, सैन्य बैंड की मधुर धुनों और बाबा केदार के जयकारों के मध्य परम्परा अनुरूप धूमधाम से खुल गए।

आज सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद कपाट खुलते ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोषों से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

GNSU Admission Open 2026

इस बार भी केदारनाथ धाम को करीब 51 कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहले ही धाम पहुंच चुके थे और कपाट खुलने के इस अद्भुत क्षण के साक्षी बने। इससे पहले बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे केदारनाथ धाम पहुंची।