Home राजनिति देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं राहुल गांधी :...

देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं राहुल गांधी : भाजपा

154
0

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वह भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री गांधी भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और अब यह मामला धीरे-धीरे सामने आ रहा है। श्री भाटिया ने कहा कि श्री गांधी की “मोहब्बत की दुकान” सिर्फ दिखावा है। उनके अनुसार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान ने एआई सम्मेलन के दौरान विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पूरी दुनिया की नजर भारत पर थी, तब इस तरह का प्रदर्शन करके देश की छवि खराब करने की कोशिश की गयी।

श्री भाटिया ने बताया कि इस मामले में श्री भान को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने अदालत से सात दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी लेकिन अदालत ने चार दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की है। उन्होंने श्री गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग देश को शर्मिंदा करना चाहते थे, वे खुद ही राजनीतिक रूप से बेनकाब हो गए हैं। श्री भाटिया ने यह भी कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्ग्रेट अल्वा ने हाल ही में बयान दिया है कि आज की कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही और इस तरह के प्रदर्शनों का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए। भाजपा का कहना है कि अब कांग्रेस के नेता ही अपनी पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026