Home राष्ट्रीय राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें...

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें मोदी, छात्रों से मांगें माफी

13
0
Rahul Gandhi attacks Centre, says Modi should sack Dharmendra Pradhan, apologise to students

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों से माफी मांगने तथा छात्रों पर बल प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

श्री खरगे तथा श्री गांधी ने श्री मोदी के वीडियो के जरिए पेपरलीक को लेकर दिए गए बयान पर शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जब संसद चल रही होती है तो प्रधानमंत्री को संसद में आकर बयान देना चाहिए।

GNSU Admission Open 2026

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देर रात संसद के बाहर एकतरफा ‘मन की बात’ नहीं करनी चाहिए। उन्होंने श्री मोदी से संसद में आने से पहले श्री प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों से माफी मांगने तथा छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठी-डंडों और पैलेट गन का इस्तेमाल कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। श्री खरगे ने स्पष्ट किया कि सरकार की तरफ से इस दिशा में यह सारे कदम उठाए जाने के बाद ही कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था पर संसद में विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है।

श्री गांधी ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा, “मोदी जी, हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आधी रात को जारी इस दयनीय वीडियो से उनकी बुद्धिमत्ता का अपमान मत कीजिए।” उन्होंने आग्रह करते हुए सरकार से कहा कि श्री प्रधान को बर्खास्त किया जाए, छात्रों की पिटाई करने वालों को दंडित किया जाए और छात्रों से माफी मांगी जाए।