Home राष्ट्रीय विधायक सुखवंत सिंह ने शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को वितरित किए...

विधायक सुखवंत सिंह ने शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे

15
0
MLA Sukhwant Singh distributed leases to the beneficiaries at the Urban Service Camp.

अलवर: राजस्थान में अलवर जिले के गोविंदगढ़ पंचायत समिति परिसर में मंगलवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने पट्टों का वितरण किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को पहली किस्त के चेक सौंपे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार आमजन तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सरल तरीके से पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शहरी सेवा शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां एक ही परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने कहा कि आमजन को ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना है। शिविरों के माध्यम से लोगों को बिना अनावश्यक भागदौड़ के सरकारी सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।
शिविर के दौरान विधायक ने लाभार्थियों से संवाद करके उनकी समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।