Home राष्ट्रीय भारी बारिश से जखोली-रुद्रप्रयाग मार्ग पर पेड़ गिरा, यातायात और बिजली आपूर्ति...

भारी बारिश से जखोली-रुद्रप्रयाग मार्ग पर पेड़ गिरा, यातायात और बिजली आपूर्ति ठप

20
0
Heavy rains caused a tree to fall on the Jakholi-Rudraprayag road, disrupting traffic and power supply.

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में कल देर रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते जखोली-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर एक विशाल चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। सड़क अवरुद्ध होने के कारण विश्वनाथ सेवा की बस सहित दर्जनों छोटे-बड़े वाहन मार्ग के दोनों ओर फंस गए हैं। यात्रियों को घंटों तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि स्थानीय लोगों को विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। विभागीय कर्मचारी पेड़ हटाने, मार्ग से यातायात बहाल करने तथा क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरम्मत में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा पहाड़ी मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

GNSU Admission Open 2026