ऋषिकेश: उत्तराखंड के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को मालाकुंठी के पास डंपर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस और संबंधित अधिकारियों की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।







