Home राष्ट्रीय बेमेतरा में जर्जर स्कूल भवन बना खतरा, फिर भी जारी है पढ़ाई

बेमेतरा में जर्जर स्कूल भवन बना खतरा, फिर भी जारी है पढ़ाई

14
0
Dilapidated school building poses threat in Bemetara, yet studies continue

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला मुख्यालय स्थित शासकीय नवीन शाला का जर्जर भवन छात्रों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। भवन की दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं और छत का प्लास्टर लगातार गिर रहा है, इसके बावजूद यहां नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
बरसात के मौसम में भवन की स्थिति और अधिक खराब हो गई है, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। छात्र-छात्राएं प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जबकि शिक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों का आरोप है कि जर्जर भवन की स्थिति से संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन न तो भवन को अनुपयोगी घोषित किया गया और न ही छात्रों के लिए वैकल्पिक भवन की व्यवस्था की गई। इससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक ओर शिक्षा विभाग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अधोसंरचना के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय में ही बच्चे असुरक्षित भवन में पढ़ाई करने के लिए विवश हैं।

GNSU Admission Open 2026


अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन तथा शिक्षा विभाग से जर्जर भवन को तत्काल बंद कर सुरक्षित स्थान पर कक्षाएं संचालित कराने और नए विद्यालय भवन के निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी दिन गंभीर दुर्घटना हो सकती है।