Home राष्ट्रीय नागपुर में 12 स्कूलों और ज़िला अदालत को बम की धमकी

नागपुर में 12 स्कूलों और ज़िला अदालत को बम की धमकी

13
Bomb threats to 12 schools and the district court in Nagpur

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में 12 स्कूलों और ज़िला अदालत को मंगलवार को ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रिपोर्टो के अनुसार शहर के कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों को ये धमकी भरे ईमेल मिले। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस बम का पता लगाने तथा उसे निष्क्रिय करने वाले दस्ते प्रभावित जगहों पर पहुँचे और तलाशी शुरू की।


अधिकारियों ने छात्रों, कर्मचारियों और आने-जाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाये और संस्थानों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी।
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

GNSU Admission Open 2026