Home राष्ट्रीय रेलवे की बड़ी सौगात: आनंद विहार-जोगबनी और नई दिल्ली-सुपौल के बीच स्पेशल...

रेलवे की बड़ी सौगात: आनंद विहार-जोगबनी और नई दिल्ली-सुपौल के बीच स्पेशल ट्रेनें शुरू

188
0
रेलवे की बड़ी सौगात: आनंद विहार-जोगबनी और नई दिल्ली-सुपौल के बीच स्पेशल ट्रेनें शुरू

नई दिल्ली। गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कन्फर्म टिकट की समस्या को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। भारतीय रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी और नई दिल्ली से सुपौल के बीच दो विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी के लिए स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार सुबह 8:30 बजे रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन जोगबनी से 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक (24 मई को छोड़कर) शाम 6:30 बजे चलेगी। इस ट्रेन में एसी और स्लीपर कोच उपलब्ध होंगे, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सकेगा। यह ट्रेन गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया और अररिया कोर्ट जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। वहीं, नई दिल्ली से सुपौल के लिए विशेष ट्रेन 17 अप्रैल से 15 जुलाई तक (21 से 25 मई को छोड़कर) प्रतिदिन रात 9:35 बजे रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन 18 अप्रैल से 16 जुलाई तक (22 से 26 मई को छोड़कर) सुबह 6:35 बजे चलेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा रहेगी, जिससे सभी वर्ग के यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया और सहरसा समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे के इस फैसले से खासकर बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लगातार बढ़ती भीड़ के बीच यह कदम यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

GNSU Admission Open 2026