Home राष्ट्रीय एडिडास ने फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल के लिए...

एडिडास ने फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल के लिए नई आधिकारिक फुटबॉल लॉन्च की

19
0
Adidas launches new official football for the FIFA World Cup 2026 semi-finals and final

नयी दिल्ली: स्पोर्ट्स उत्पाद बाने वाली एडिडास ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल, सेमीफाइनल, तीसरे स्थान के लिए होने वाले मुक़ाबले के लिए अधिकारिक मैच फुटबॉल ‘ट्रायोंडा फ़ाइनल’ का सोमवार को अनावरण किया है। इसे अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल के सबसे बड़े पलों को और शानदार बनाने के लिए सुनहरे, सफेद और काले रंग के प्रीमियर डिजाइन में पेश किया गया है।


एडिडास ने अक्टूबर 2025 में पेश की गई ट्रायोंडा आधिकारिक मैच बॉल को और बेहतर बनाते हुए, ट्रायोंडा फाइनल उसी परफॉर्मेंस-बेस्ड बनावट को बनाए रखते हुए अधिकारिक मैच बॉल के डिज़ाइन को नया रूप दिया गया है। फीफा विश्वकप के इतिहास में पहली बार एडिडास ने सिर्फ़ पारंपरिक रंगों में बदलाव करने से आगे बढ़कर एक खास डिजाइन पेश किया है।

GNSU Admission Open 2026


ट्रायोंडा फाइनल टूर्नामेंट के निर्णायक मैचों की मेज़बानी करने वाले शहरों को एक बोल्ड टाइपोग्राफ़िक अंदाज़ में दिखाता है, जिसे सीधे पैनल ग्राफ़िक्स में शामिल किया गया है। फ़ाइनल की मेज़बानी करने वाले चार शहर – डलास, अटलांटा, मियामी और न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी – डिज़ाइन के मुख्य हिस्से में प्रमुखता से दिखाए गए हैं, जबकि बाकी मेज़बान शहरों को तिकोने ग्राफ़िक एलिमेंट्स में शामिल किया गया है, जिससे गेंद की सतह पर एक लेयर्ड कहानी जैसा अंदाज़ बनता है।