NASA and SpaceX Crew-10 mission success

नासा और स्पेसएक्स के क्रू-10 मिशन ने सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पहुंचकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस मिशन के तहत एन मैक्लेन, निकोल आयर्स, जापानी अंतरिक्ष यात्री तकुया ओनिशी और रूसी अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्कोव अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे हैं।

क्रू-10 मिशन शनिवार को फैल्कन 9 रॉकेट के जरिए रवाना हुआ था। सफल डॉकिंग के बाद चारों अंतरिक्ष यात्री स्टेशन में प्रवेश कर गए और वहां मौजूद क्रू-9 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों, जिनमें सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर शामिल हैं, से मुलाकात की। अगले कुछ दिनों तक विलियम्स और विल्मोर नए अंतरिक्ष यात्रियों को स्टेशन के संचालन और आवश्यक जानकारियां प्रदान करेंगे। इसके बाद वे दोनों अपने स्पेसएक्स कैप्सूल में सवार होकर धरती के लिए रवाना होंगे।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

बुधवार को मौसम अनुकूल रहने पर, विल्मोर और विलियम्स के साथ दो अन्य अंतरिक्ष यात्री भी स्पेसएक्स कैप्सूल के जरिए ISS से अलग होकर फ्लोरिडा के तट पर उतरेंगे।

उल्लेखनीय है कि नासा ने 5 जून 2024 को बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन लॉन्च किया था, जिसमें सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को आठ दिन की अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा गया था। यह मिशन नासा के व्यावसायिक क्रू कार्यक्रम का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य अमेरिका से ISS तक सुरक्षित, विश्वसनीय और कम लागत के मानव मिशन संचालित करना है।