Mother murdered her son: Together with her second husband, she killed her 4-year-old son, first husband made serious allegations

 उत्तर प्रदेश : पहले पति से अनबन के बाद दूसरी शादी करके गोधना में किराये के मकान मे रह रही महिला ने दूसरे पति के साथ मिलकर चार साल के बेटे की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरावां निवासी अहमद अली की बेटी रेशमा की शादी वाहिद अली पुत्र अजीज निवासी चितईपुर प्रतापगढ़ से पांच साल पहले हुई थी उसके पास एक बच्चा भी था। पति पत्नी में अनबन होने के कारण दोनों अलग- अलग रह रहे थे।

इसी बीच दोनों ने शादी भी कर ली। रेशमा जगदीशपुर निवासी अतीक पुत्र शब्बीर के साथ शादी कर इन दिनों गोधना मे किराये के मकान मे रह रही थी। सोमवार की सुबह वह अचानक अपने मृत पुत्र इलियास (05) को लेकर मायके बरावां पहुंच गई। बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर उसके पहले पति अजीज ने पुलिस कन्ट्रोल रूम में फोन करके घटना की जानकारी दे दी। उसने अपने बेटे इलियास की हत्या का आरोप रेशमा और उसके पति अतीक पर लगाया। सूचना मिलने पर मीरगंज थानाध्यक्ष विनोद अंचल मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे के गले मे निशान देखा जा रहा है, ऐसे में गला दबाकर हत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा होगा। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान पति बरावां छेदी अंसारी ने बताया की रेशमा की शादी पांच साल पहले हुई थी। अब वह दूसरे पति के साथ रह रही थी। थानाध्यक्ष विनोद अंचल का कहना है कि बच्चे की मौत हुई है। आरोप है कि उसकी मां और उसके दूसरे पति ने मिलकर हत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लगेगा।