More than a dozen proposals may be approved in the Yogi cabinet meeting.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े डेढ़ दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर विचार किए जाने और उन्हें मंजूरी मिलने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन से संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।


इसके अलावा जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को गंगा एक्सप्रेसवे से बुलंदशहर के रास्ते जोड़ने वाले प्रस्तावित जेवर लिंक ग्रीन एक्सप्रेसवे से जुड़े प्रस्ताव पर भी मंत्रिपरिषद विचार कर सकती है।
बैठक के एजेंडे में प्रदेश में सात बहुउद्देशीय हब के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की भूमि आवास विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित करने संबंधी प्रस्ताव भी शामिल होने की संभावना है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य प्रशासनिक और विकासात्मक प्रस्तावों पर भी मंत्रिपरिषद की मुहर लग सकती है। हालांकि, बैठक का अंतिम एजेंडा सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।