More than 500 historians and scientists will gather at GNSU on 3-4

सासाराम: गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू), जमुहार में होने वाली ‘दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी’ को लेकर व्यवस्था बैठक और प्रेस वार्ता आयोजित की गई। माधव संस्कृति न्यास, नई दिल्ली, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना और जीएनएसयू के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली यह दो दिवसीय संगोष्ठी 3 और 4 तारीख को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगी।

प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर से 500 से अधिक इतिहासकार, वैज्ञानिक, वरिष्ठ प्राध्यापक और युवा शोधार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। बाहर से आने वाले अतिथियों के आवास, भोजन और परिवहन की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. बाल मुकुन्द पाण्डेय ने भारतीय दृष्टिकोण से इतिहास के प्रामाणिक अध्ययन और संकलन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगोष्ठी के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारत के इतिहास, वैज्ञानिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजन में इतिहास के साथ प्राचीन भारतीय विज्ञान और परंपराओं के अंतर्संबंधों पर भी चर्चा होगी। प्रतिभागी विभिन्न विषयों पर अपने शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे।

बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन सचिव डॉ. विकास कुमार, राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन सहित विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षक और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार संगोष्ठी से जुड़े सभी प्रमुख इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।