Miscreants injured a young man by slitting his throat

छपरा। बिहार के सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में एक युवक को बदमाशों ने गला रेतकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कटहरी बाग मोहल्ला निवासी अविनाश कुमार के रूप में हुई है।

इस संबंध में अविनाश के पिता दिलीप कुमार ने भेल्दी थाना में आवेदन दिया है। घायल के पिता दिलीप कुमार ने बताया कि वे सपरिवार अपने पैतृक गांव भूमि पूजन के लिये गये थे। इस दौरान कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसे पुलिस ने तत्काल सुलझा दिया था। भूमि पूजन के बाद वे अपने पुत्र को गांव में छोड़कर लौट आये।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

आवेदन के अनुसार जब अविनाश कुमार अकेले मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद उसे इलाज के लिये पटना ले जाया गया, जहां उसकी चिकित्सा जारी है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिये जांच शुरू कर दी है।