A cyclist died in a road accident

छपरा। बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी गांव निवासी धूप नारायण शर्मा (62) साइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान नैनी गांव के समीप मुख्य पथ पर किसी अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में धूप नारायण शर्मा घायल हो गए। घायल धूप नारायण शर्मा को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।