Minister Arun Shankar Prasad attacked, narrowly escaped!

मधुबनी: बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री एवं खजौली से भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद पर कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में मंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मंत्री अरुण शंकर प्रसाद कलुआही थाना क्षेत्र के ठाहर गांव पहुंचे थे। यहां सड़क हादसे में मृत युवक कृष्ण कुमार ठाकुर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देने का कार्यक्रम था।

कृष्ण कुमार ठाकुर, जुगे ठाकुर के पुत्र थे और हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मंत्री के गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में महिला और पुरुष वहां एकत्र हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ लोगों ने मंत्री के काफिले का विरोध करते हुए उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि मंत्री को किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

एसपी ने बताया कि मंत्री मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे थे लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार घटना के कारणों और हमले में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। मौके से मिले तथ्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी हुई है।