Makers reveal their cards, the much-awaited trailer of 'RamayanaaMakers reveal their cards, the much-awaited trailer of 'Ramayanaam' will release on July 24.m' will release on July 24.

मुंबई: निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि फिल्म का ट्रेलर वैश्विक स्तर पर एक साथ प्रीमियर होगा।


मेकर्स के अनुसार, दो भागों में बनाई जा रही इस महागाथा का उद्देश्य भारत के सबसे प्रतिष्ठित महाकाव्यों में से एक ‘रामायण’ को भव्य सिनेमाई प्रस्तुति, भावनात्मक गहराई और अत्याधुनिक विजुअल इफेक्ट्स के साथ वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाना है। ट्रेलर रिलीज की घोषणा के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।
‘रामायणम्’ का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियो ने, आठ बार ऑस्कर विजेता वीएफएक्स स्टूडियो


डीएनइजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से किया है। फिल्म विश्वभर में आईमैक्स प्रारूप में रिलीज होगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा।