Major theft at Kisan Diamond and Jewellery shop in Sasaram

सासाराम। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में किसना डायमंड गोल्ड ज्वेलरी में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों ने दुकान के पिछले हिस्सा का दिवाल तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस भीषण चोरी में नगदी के साथ साथ लाखों रुपए के गोल्ड ज्वेलरी की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकान के मालिक ने बताया कि सोमवार की रात में साढ़े आठ बजे शो रूम बन्द किया गया था।

मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे दुकान खुला तो अंदर का दिवाल टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि बाथरूम के पिछले दीवाल के हिस्से को तोड़ कर चोर शोरूम में प्रवेश किए। काउंटर कैश से नगदी एवं डायमंड के ज्वेलरी गायब है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

हालांकि कितने लाख के गहने चोरों द्वारा चराया गया है उसका अंदाजा फिलहाल नहीं मिल पाया है। वही घटना की सूचना पर पहुंचे सासाराम एसडीपीओ मामले की जांच में जुड़ गए है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ दिलीप कुमार ने शो रुम का जायजा लिया। वही आस पास के सभी सीसी कैमरा को खंगाला जा रहा है।