Lohri Special Recipe

भारत एक ऐसा देश है, जहां हर धर्म के लोग एक साथ मिलजुल कर हर त्योहार मनाते हैं। अब जब साल का पहला त्योहार आने वाला है तो इसकी धूम बाजारों में दिखाई देने लगी है। हम बात कर रहे हैं लोहड़ी के त्योहार की, जो कि साल का पहला सबसे बड़ा त्योहार है। लोहड़ी मुख्य रूप से हरियाणा और पंजाब में मनाई जाती है। इस दिन लोग लकड़ियों को जमा करके आग जलाते हैं और इसके चारों तरफ घूमते हैं। जब भी किसी त्योहार की बात आती है तो तरह-तरह के पकवानों का जिक्र होता है, क्योंकि त्योहार में हर घर में तमाम तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। ऐसे में हम कुछ ऐसे पकवानों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो लोहड़ी के त्योहार का मजा दोगुना कर देंगे। आइए आपको भी इन पकवानों के बारे में बताते हैं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

तिल के लड्डू

लोहड़ी का त्योहार हो, और तिल के लड्डूओं की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप पहले से ही त्योहार के लिए तिल के लड्डू तैयार कर सकती हैं। तिल में आयरन और कैल्शियम होता है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।

रेवड़ी

रेवड़ी का इस्तेमाल लोहड़ी की पूजा में भी होता है। इसीलिए बाजार में इस मौसम में खूब रेवड़ी मिलती है। आप चाहें तो इसे घर पर भी तैयार कर सकती हैं। गुड़ और सफेद तिल से बनीं रेवड़ी त्योहार का मजा दोगुना कर देंगी।

गजक और चिक्की

गजक और चिक्की लोहड़ी के खास स्नैक्स हैं, जो तिल, मूंगफली और गुड़ से बनाए जाते हैं। ये स्वादिष्ट मिठाइयां ऊर्जा से भरपूर होती हैं। सर्दी के मौसम में इन दोनों चीजों का सेवन काफी अच्छा बताया जाता है।

मक्के की रोटी और सरसों का साग

सर्दियों के इस त्योहार पर मक्के की रोटी और बाजरे की रोटी सरसों के साग के साथ खाई जाती है। यह लोहड़ी की खास डिश है। यह भोजन फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए लोहड़ी के दिन लंच या डिनर में इसी का इंतजाम करें।

गुड़-चावल की खीर

गुड़ के साथ बनाई गई खीर और चावल इस त्योहार पर विशेष रूप से तैयार किए जाते हैं। गुड़ और चावल की यह खीर सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। लोहड़ी के त्योहार पर ये पारंपरिक व्यंजन न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर भी होते हैं। इन व्यंजनों के साथ त्योहार की खुशी और भी बढ़ जाती है।