Lieutenant General Syed Ata Hasnain appointed as Governor of Bihar

पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़े बदलावों का दौर जारी है। इसी बीच केंद्र सरकार ने कई राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियों और तबादलों की घोषणा की है। इस फैसले के तहत पूर्व सैन्य अधिकारी सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को रणनीतिक मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है।

उन्होंने सेना में रहते हुए जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील इलाकों में लंबे समय तक काम किया है। सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर उनकी गहरी समझ को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

नंद किशोर यादव लंबे समय तक पटना साहिब से विधायक रहे हैं और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राज्य की राजनीति में उनका लंबा अनुभव रहा है। वही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर नंद किशोर यादव को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि उनका अनुभव और कौशल राज्यपाल की भूमिका में निश्चित रूप से अनुकरणीय साबित होगा।