Land for Jobs Case: Lalu family charged, to face trial

नई दिल्ली: नई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी सांसद बेटी मीसा भारती समेत कुल 41 आरोपियों पर आरोप तय कर दिए गए। इसके साथ ही अब इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चलेगा। व्हीलचेयर पर कोर्ट पहुंचे लालू यादव ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे मुकदमे का सामना करेंगे।

वहीं सुनवाई से पहले मीसा भारती ने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। अदालत में आरोप तय करने की कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी आरोपियों से नियमों के मुताबिक सवाल किए गए। इस केस में लालू-राबड़ी के साथ तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव के नाम भी शामिल हैं। कोर्ट अब तक 52 आरोपियों को बरी कर चुकी है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

हालांकि शेष आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने माना कि मामला केवल अनियमित नियुक्तियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संगठित आपराधिक साजिश की ओर भी संकेत करता है। अब ट्रायल के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनी जाएंगी, जिसके बाद अदालत अंतिम फैसला सुनाएगी। राजनीतिक हलकों में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि निचली अदालत के फैसले के खिलाफ लालू यादव उच्च अदालत में अपील कर सकते हैं।