Kharge-Priyanka paid tribute to Motilal Nehru on his birth anniversary

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित मोतीलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री खरगे ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा “महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, पं० मोतीलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। उनके द्वारा तैयार की गई ‘नेहरू रिपोर्ट’ में सबसे पहले, सभी भारतीयों के लिए मतदान का अधिकार व मौलिक अधिकारों की अवधारणा का प्रावधान रखा गया। राष्ट्रीय आंदोलन में उनका अभूतपूर्व योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।”

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

इससे पहले श्रीमती वाड्रा ने संसद के सेंट्रल हॉल में स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंडित मोतीलाल नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।