Iran and Oman reach agreement on maritime map of Strait of Hormuz, talks continue on some issues

तेहरान: ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए समुद्री मानचित्र को लेकर सहमति बन गई है, हालांकि कुछ मुद्दों पर दोनों देशों के बीच बातचीत अभी जारी है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई के हवाले से प्रेस टीवी ने यह जानकारी दी। इससे पहले सऊदी ब्रॉडकास्टर अल-हदाथ ने दावा किया था कि दोनों देशों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को परिवहन के लिए पूरी तरह खोलने पर सहमति बनी है। हालांकि, इसके लिए ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की मंजूरी अभी बाकी बताई गई है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

रिपोर्ट के अनुसार, समझौते की आधिकारिक घोषणा आने वाले दिनों में की जा सकती है। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और संघर्ष समाप्त करने के लिए मध्यस्थों की मदद से समझौते की शर्तों पर बातचीत कर रहे हैं।