Invitations sent to Modi, Shahbaz for Tariq Rahman's swearing-in ceremony:

ढाका। बंगलादेश की नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ समेत 10 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों को बुलाये जाने की संभावना है। बंगलादेशी अखबार द डेली स्टार ने बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और अंतरिम सरकार के सूत्रों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि अंतरिम सरकार ने शपथ ग्रहण समारोह में चीन समेत दक्षिण एशियाई और दूसरे एशियाई देशों के 12 से ज़्यादा प्रतिनिधियों को न्योता भेजा है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

रिपोर्ट में बीएनपी के अंतरराष्ट्रीय मामलों के संयुक्त महासचिव हुमायूं कबीर के हवाले से कहा गया कि बीएनपी सरकार आपसी फायदे और सम्मान के लिए भारत और दूसरे देशों के साथ रिश्ते बेहतर करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया के अंतिम संस्कार में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का शामिल होना और चुने जाने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान को फोन करना, रिश्तों में सुधार के अच्छे संकेत हैं।