वॉशिंगटन: ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा कार्यक्रम के लिए अंतरिक्ष आधारित इंटरसेप्टर बनाने वाले अमेरिकी डेवलपर्स शुरुआती टेस्ट सफलतापूर्वक पूरे करने के बाद परीक्षण के अगले चरण की ओर बढ़ रहे हैं। यह जानकारी अमेरिका स्पेस फोर्स के जनरल माइकल गुएटलीन ने दी, जो इस परियोजना का नेतृत्व कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।
ब्लूमबर्ग ने पहले सूत्रों के हवाले से बताया था कि पेंटागन की योजना 2026 के अंत तक अंतरिक्ष आधारित मिसाइल रक्षा कार्यक्रम के तहत शुरुआती परीक्षण पूरे करने की थी।
न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, शुरुआती परीक्षण में सेंसर से इंटरसेप्टर तक डेटा भेजना और उनके स्पेसक्राफ्ट के प्रोपल्शन सिस्टम की टेस्टिंग शामिल थी।
गुएटलीन ने मंगलवार को एक कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कंपनियाँ अगले चरण की ओर बढ़ रही हैं, अपनी तकनीक को सीधे अंतरिक्ष परीक्षण करना।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई 2025 में ‘गोल्डन डोम’ परियोजना का अनावरण किया था, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 175 अरब डॉलर है। यह मल्टी-लेयर्ड शील्ड मिसाइल खतरों से अमेरिका की सुरक्षा के लिए ज़मीन, समुद्र और स्पेस सिस्टम को एक साथ जोड़ेगी। खबर है कि पहला बड़ा टेस्ट 2028 के अंत में होना तय है।







