Home अंतरराष्ट्रीय खराब मौसम के कारण मुबाडाला डीसी ओपन का महिला एकल फाइनल टाला...

खराब मौसम के कारण मुबाडाला डीसी ओपन का महिला एकल फाइनल टाला गया

32
0
Mubadala DC Open women's singles final postponed due to bad weather

वॉशिंगटन: फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला और अमेरिका की पेशेवर टेनिस खिलाड़ी जेसिका पेगुला के बीच खेला जा रहा मुबाडाला डीसी ओपन महिला फाइनल मुकाबला खराब के कारण सोमवार तक के लिए टाल दिया गया है। यह मैच रविवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे शुरू होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण इसमें तीन घंटे की देरी हुई।

इसके बाद, लगभग 57 मिनट के खेल के बाद बारिश के कारण से इसे एक बार फिर रोकना पड़ा। शाम तक मौसम खराब रहने के कारण, आखिरकार यह तय किया गया कि मैच सोमवार को स्थानीय समय (ईडीटी, यूटीसी-4) के अनुसार दोपहर 12 बजे फिर से शुरू किया जाएगा। इस मैच में पेगुला की कोशिश एला को उनका पहला टूर-लेवल का खिताब जीतने से रोकने की होगी।

GNSU Admission Open 2026


मैच की शुरुआत में पिछड़ने के बाद, फिलीपींस की टेनिस स्टार पहला सेट 6-4 से हार गईं। वहीं, दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी पेगुला ने मिले तीन में से दो ब्रेक पॉइंट को भुनाकर मैच पर अपनी पकड़ बना ली।


हालांकि सर्विस पॉइंट के मामले में एला का पलड़ा भारी था। दूसरे सेट में 2-1 के स्कोर पर खेल रुकने से पहले उन्होंने 80 प्रतिशत फर्स्ट-सर्व पॉइंट जीते थे। लेकिन कोर्ट पर ये आंकड़े अभी पूरी तरह से असरदार साबित नहीं हो पाए थे। उम्मीद है कि वह आज बेहतर खेल दिखाएंगी, जबकि पेगुला बिना किसी और मौसम संबंधी रुकावट के मैच को खत्म करने का प्रयास करेंगी।