सिंचाई सुविधाओं में विस्तार लाकर किसानों की आर्थिक-सामाजिक स्थिति बेहतर करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. संतोष कुमार सुमन

पटना। बिहार सरकार में नवनियुक्त लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने शनिवार को कहा कि सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कर किसानों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत बनाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डॉ. संतोष कुमार सुमन ने आज लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री के रूप में पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी ने उन्हें विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की अद्यतन जानकारी दी तथा भविष्य की कार्य योजनाओं से अवगत कराया।


इस अवसर पर मंत्री डॉ. सुमन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जल स्तर में वृद्धि, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार तथा जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन के माध्यम से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाना विभाग की पहली प्राथमिकता है। मंत्री डॉ. सुमन ने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित रूप से विभागीय अधिकारियों के साथ मंथन और समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई योजनाएं भी शुरू की जाएंगी,जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि हो और किसानों की आर्थिक उन्नति सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी, अपर सचिव संगीता सिंह, अपर सचिव सुशांत कुमार, अभियंता प्रमुख सुनील कुमार समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री डॉ. सुमन का स्वागत किया और पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA