Horrific road accident in Nalgonda, two drivers seriously injured in bus-tanker collision

नालगोंडा: तेलंगाना के नालगोंडा जिले मंगलवार को विजयवाड़ा से हैदराबाद जा रही एक प्राइवेट बस की सामने से आ रहे सीमेंट टैंकर से टक्कर हो गयी, जिसमें दो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गये।


पुलिस ने बताया कि यह हादसा कट्टंगुर मंडल में मुथ्यालम्मा गुडेम के पास बस का टायर फटने के कारण हुआ, जिससे ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया। बस डिवाइडर पार करके टैंकर से जा टकरायी, जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


बस और लॉरी के ड्राइवर अपने-अपने केबिन में फंस गए थे। उन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला तथा पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बस में सवार लगभग 40 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। इस हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक बाधित रहा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।