Heavy rains bring relief to Sultanpur, bringing hope for greenery to dry fields

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में लंबे इंतजार के बाद रविवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश ने आम आदमी को गर्मी और उमस से राहत दी वही किसानों के चेहरे खिल उठे।
आज सुबह चार बजे से शुरू हुई बारिश से सूखे खेत पानी से लबालब हो गए, जिससे धान की बेहन लगाने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे। कूरेभार क्षेत्र में सुबह 5:30 बजे से हुई बारिश को धान की फसल के लिए संजीवनी माना जा रहा है। जुलाई के पहले पखवाड़े में नाममात्र की बारिश से किसान निराश थे, लेकिन अब उन्हें लाभ की उम्मीद है।


जिले के दोस्तपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नारा मधईपुर में सफाई व्यवस्था की कमी और जाम नालियों के कारण आधा गांव पानी में डूब गया। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दबंगों ने पानी के पाइपों में गिट्टी और कचरा भर दिया है, जिससे पानी की निकासी बाधित हो गई है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


मौसम विभाग के अनुसार सुबह नौ बजे 2.8 मिलीमीटर, दोपहर 12 बजे 3.1 मिलीमीटर और दोपहर 3 बजे 5.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शाम छह बजे तक 1.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। हवा की गति पूर्वी दिशा में 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। करीब पांच दिनों के इंतजार के बाद दोस्तपुर ब्लॉक क्षेत्र में रविवार सुबह 6 बजे से लगातार दो घंटे तक हुई वर्षा से खेतों में नमी बढ़ी है। इससे धान सहित अन्य खरीफ फसलों को बड़ी राहत मिली है।