Haryana government's big administrative decision, HRMS responsibility divided into two departments

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के लिए संचालित हरियाणा ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। मानव संसाधन विभाग (कॉमन कैडर-2) द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब एचआरएमएस के विभिन्न मॉड्यूल का प्रशासनिक स्वामित्व दो विभागों के बीच विभाजित कर दिया गया है।


नई व्यवस्था के तहत सेवा संबंधी मॉड्यूल मानव संसाधन विभाग (एचआरडी) के अधीन रहेंगे, जबकि वेतन और वित्तीय मामलों से जुड़े मॉड्यूल वित्त विभाग (ट्रेजरी एवं अकाउंट्स) संचालित करेगा।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


सरकार के अनुसार, एचआरएमएस पोर्टल में किसी भी प्रकार के तकनीकी बदलाव, संशोधन, नई सुविधा जोड़ने या नया मॉड्यूल विकसित करने से जुड़े प्रस्ताव अब सीधे संबंधित विभाग को भेजे जाएंगे। इससे निर्णय प्रक्रिया तेज होगी और विभागों के बीच अनावश्यक समन्वय की आवश्यकता कम होगी।


यह आदेश राज्य सरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों, विश्वविद्यालयों, मंडलायुक्त एवं उपायुक्त कार्यालयों सहित अन्य स्वायत्त संस्थाओं पर लागू होगा। सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था से एचआरएमएस प्रणाली अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनेगी तथा कर्मचारियों से जुड़े मामलों का निस्तारण पहले की तुलना में अधिक तेजी से हो सकेगा।