Hardy Sandhu's new romantic song 'Stuck On You' released, great chemistry seen with Hiya Bajwa

मुंबई: मशहूर गायक हार्डी संधू का नया रोमांटिक ट्रैक ‘Stuck On You’ रिलीज हो गया है। यह गाना प्यार के शुरुआती दौर की उन खूबसूरत भावनाओं को आवाज देता है, जब कोई खास शख्स हर पल जेहन में रहता है और उसकी छोटी-छोटी बातें भी दिल को छूने लगती हैं।

रोमांटिक और मेलोडियस गानों के लिए पहचाने जाने वाले हार्डी संधू ने इस गाने में अपनी खास गायकी के साथ आधुनिक संगीत का शानदार मेल पेश किया है। रिलीज के बाद से ही ‘Stuck On You’ को श्रोताओं की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और गाना 42 लाख से अधिक व्यूज पार कर चुका है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

गाने के म्यूजिक वीडियो में हार्डी संधू के साथ हिया बाजवा नजर आ रही हैं। दोनों की सहज और युवा केमिस्ट्री वीडियो को खास बनाती है। गाने का फील-गुड अंदाज और आधुनिक साउंड प्यार में खो जाने की खूबसूरत भावना को पर्दे पर उभारता है।

‘Stuck On You’ का संगीत कुंवर मेहता, रोहित पांडे, भरत और समद खान ने तैयार किया है। वहीं, गाने के बोल कुंवर मेहरा, रोहित पांडे और रोहित सिंह भाऊ ने लिखे हैं। ट्रैक में आधुनिक ध्वनि के साथ हार्डी संधू की मेलोडियस आवाज का प्रभावी संयोजन सुनने को मिलता है।

गाने की शुरुआती लोकप्रियता को देखते हुए ‘Stuck On You’ रोमांटिक म्यूजिक पसंद करने वाले श्रोताओं के बीच अपनी जगह बनाता नजर आ रहा है।