Gaurav is defeated in the battle for the new captain, causing chaos in the house.

एंटरटेनमेंट : टीवी की दुनिया का पॉपुलर रियलिटी शो बिग 19 को शुरू हुए एक महीने हो चुके हैं। अभी तक बिग बॉस के घरवालों को चार कैप्टन मिल चुके हैं और इस समय पांचवे की जंग जारी है। हालांकि, अब उस प्रतियोगी का नाम सामने आ गया है, जो घर में अगल कुछ दिन राज करने वाला है। आपको बताते चलें कि ये कंटेस्टेंट थोड़ा अलग है।

चलिए जानते हैं आखिर किसने मारी बाजी। आपको बताते चलें कि फरहाना भट्ट और अशनूर कौर तो पहले से ही कैप्टेंसी टास्क की कंटेंडर थीं। लेकिन एक आवाज पहचानने वाले टास्क में गौरव खन्ना ने बाजी मारी और वो भी कैप्टेंसी की दौड़ में शामिल हो गए। इसके बाद कैप्टन का खिताब पाने के लिए अलग-अलग टास्क दिए गए। शो का एक प्रोमो भी रिलीज हुआ, जिसमें फरहाना और गौरव के बारे में लोग टिप्पणी कर रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

कुनिका, फरहाना पर भड़कती नजर आ रही हैं। बिग बॉस न एक म्यूजिकल चेयर टास्क दिया, जिसमें फरहाना गौरव को हराकर टास्क जीत गईं और अभिषेक बजाज के बाद इस घर की नई कैप्टन बन गईं है। उनकी जीत कई लोगों को हैरान कर रही है, क्योंकि अभी तक घरवालों से उनकी काफी लड़ाई हो चुकी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वो कैसे घर चलाती हैं। फरहाना भट्ट से पहले बिग बॉस 19 में कुनिका सदानंद, अमाल मलिक, बसीर अली और अभिषेक बजाज कैप्टन बन चुके हैं।