Fake officers were roaming around in Rohtas wearing police uniforms. Weapon-like items recovered from a Scorpio without number plate, four arrested.

रोहतास: रोहतास जिले में पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मियों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामला डिहरी मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के पहलेजा पावरग्रिड के पास का है। जहां पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को रोक-टोक कर रहे चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि दो युवक पुलिस की वर्दी में और दो सादे कपड़ों में बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो गाड़ी के पास घूम रहे थे। वर्दी पहने एक युवक के कंधे पर डबल स्टार भी लगा था। जिससे वह खुद को अफसर जैसा दिखाने की कोशिश कर रहा था। जब पुलिस ने सभी से पूछताछ की तो वे वर्दी पहनने का कोई वैध कारण और पहचान पत्र नहीं दिखा सके।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से दो रायफल जैसे दिखने वाले हथियार, प्लास्टिक और फाइबर के पिस्टल,कॉम्बेट ड्रेस,कैप,बैटन, होल्स्टर और अन्य पुलिस उपयोग के सामान बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि ये सभी युवक असली पुलिस वर्दी और बिहार पुलिस का लोगो(LOGO) लगाकर स्वांग रच रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ डिहरी मुफ्फसिल थाना कांड संख्या- 21/26 के तहत BNS और बिहार पुलिस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। पुलिस पूरे नेटवर्क और इनके मकसद की भी गहराई से जांच कर रही है।