Home मनोरंजन ‘अवारापन 2’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज, अरिजीत की आवाज़ ने जीता दिल

‘अवारापन 2’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज, अरिजीत की आवाज़ ने जीता दिल

14
0
Title song of 'Awarapan 2' released; Arijit's voice wins hearts.

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इसी बीच फिल्म का दूसरा गाना और टाइटल ट्रैक ‘ये आवारापन’ रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्म का यह टाइटल सॉन्ग एक इमोशनल और दर्दभरा ट्रैक है, जो प्यार, बिछड़ने और अकेलेपन की गहरी भावनाओं को बयां करता है। अपनी सुरीली और भावुक आवाज से मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने इस गीत को गाया है, जबकि स्क्रीन पर इसे इमरान हाशमी पर फिल्माया गया है। गाने में इमरान का भावुक अंदाज और उनकी दमदार अभिव्यक्ति दर्शकों का दिल जीत रही है।

GNSU Admission Open 2026

सोनी म्यूजिक इंडिया ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने को रिलीज किया। पोस्ट के साथ लिखा गया, “वही दर्द, वही खालीपन… साथ दे रहा है बस मेरा, ये आवारापन!” इस कैप्शन ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। रिलीज के कुछ ही समय बाद गाने को हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज मिलने लगे, जबकि सोशल मीडिया पर फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

‘आवारापन 2’ का यह टाइटल ट्रैक फिल्म के भावनात्मक पहलू को मजबूत करता है और पुराने ‘आवारापन’ की यादें भी ताजा कर देता है। अरिजीत सिंह की दिल छू लेने वाली आवाज और इमरान हाशमी की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस ने इस गाने को और खास बना दिया है। माना जा रहा है कि यह गीत आने वाले दिनों में साल के सबसे लोकप्रिय रोमांटिक और इमोशनल गानों में शामिल हो सकता है। अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।