Home मनोरंजन ‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद जैसे किरदार पर सपा सांसद नाराज़, बोले—नाम...

‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद जैसे किरदार पर सपा सांसद नाराज़, बोले—नाम उछालकर हो रही कमाई

224
0
SP MP upset over Atiq Ahmed's character in 'Dhurandhar 2', says money is being made by using his name.

एंटरटेनमेंट डेस्क: आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। एक ओर फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान बना रही है। वहीं दूसरी ओर फिल्म को लेकर आलोचनाएं भी हो रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि आतिफ अहमद नाम का किरदार उत्तर प्रदेश के राजनेता और पूर्व गैंगस्टर अतीक अहमद पर आधारित है, जिनकी 2023 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

फिल्म में आतिफ को पाकिस्तान की आईएसआई और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ काम करते हुए दिखाया गया है। अब इस विवाद पर समाजवादी पार्टी के सांसद अफजल अंसारी ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर पैसा कमाने के लिए एक वास्तविक व्यक्ति का फायदा उठाने का आरोप लगाया है। एएनआई से बात करते हुए अफजल अंसारी ने कहा कि मैंने वो फिल्म नहीं देखी है। फिल्म इंडस्ट्री अपनी मनगढ़ंत कहानियां गढ़ती है। कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित नहीं होती। वे डिस्क्लेमर जारी करते हैं। लेकिन उन्हें सिर्फ इस बात की चिंता रहती है कि उनकी फिल्म कितनी सफल होगी। जब उन्हें फायदा उठाना होता है, फिल्म के टिकट बेचने होते हैं और सरकार से राहत पानी होती है, तो वे किसी का भी नाम उछाल सकते हैं। उन्होंने अतीक अहमद के किरदार को इस तरह पेश किया जैसे उसे आईएसआई एजेंट घोषित कर दिया हो।

GNSU Admission Open 2026

वह अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन जो लोग अभी जीवित हैं, उन्होंने यहां एक झूठी ‘बैकुंठ’ रची और दाऊद इब्राहिम के साथ मिलकर अपराध को अंजाम दिया। उन पर कोई फिल्म नहीं बन रही है। इसलिए जनता यह सब समझ सकती है। ‘धुरंधर 2’ को मेकर्स ने काल्पनिक बताया है। लेकिन फिल्म में कई असल मुद्दों का भी जिक्र किया गया है। यही कारण है कि फिल्म को लेकर आलोचना हो रही है। कई लोग ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा फिल्म भी बता रहे हैं। आलोचनाओं से इतर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा छाप रही है। पांच दिनों में फिल्म भारत में 500 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी है। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म लगातार अच्छा कर रही है।