Home मनोरंजन पूजा भट्ट ने आमिर संग शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, बोलीं- “किसी को...

पूजा भट्ट ने आमिर संग शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, बोलीं- “किसी को खुश करने की कोशिश थी”

154
0
Pooja Bhatt shared throwback pictures with Aamir, saying, "It was an attempt to please someone."

एंटरटेनमेंट डेस्क: 90 के दशक की फिल्में, गाने और सेलेब्स की जोड़ियां आज भी सिनेमाप्रेमियों की पहली पसंद हैं। इस बीच अभिनेत्री व फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने आमिर खान के साथ 90 के दशक की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरें किसी फोटोशूट की मालूम पड़ती हैं। हालांकि, पूजा ने इन तस्वीरों के पीछे की कहानी को लेकर जो कुछ कहा है, उसको लेकर फैंस और भी उत्साहित हैं और इनके पीछे की कहानी जानना चाहते हैं। पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर आमिर खान के साथ 90 के दशक के एक फोटोशूट की दो तस्वीरें साझा की हैं। ये पुरानी तस्वीरें मशहूर फोटोग्राफर गौतम राज्याध्यक्ष ने खींची थीं।

इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा, ‘एक दिन मैं गौतम राज्याध्यक्ष के ह्यूजेस रोड स्थित आलीशान घर की बालकनी में खींची गई इन तस्वीरों के पीछे की कहानी जरूर साझा करूंगी। लेकिन अभी नहीं। इससे पहले आमिर को याद दिला दूं और जितेश पिल्लई को (जैसा कि मैंने बहुत समय पहले वादा किया था) सारी जानकारी देकर उन्हें खुश कर दूं।’ तस्वीरों में आमिर और पूजा यंग नजर आ रहे हैं। दोनों ने मैचिंग करते हुए सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं। दोनों साथ में प्यारा पोज दे रहे हैं। पूजा भट्ट और आमिर खान ने 1991 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दिल है के मानता नहीं’ में एक साथ काम किया था।

GNSU Admission Open 2026

इसका निर्देशन पूजा भट्ट के पिता और दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट ने किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इसके गाने आज भी कई लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं। फिल्म में आमिर ने पत्रकार रघु जेटली का किरदार निभाया था, जबकि पूजा ने अमीर घर की वारिस पूजा धर्मचंद की भूमिका निभाई थी। पूजा भट्ट हाल ही में ‘बॉम्बे बेगम्स’ और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आईं। जबकि आमिर खान पिछले साल आई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ को प्रोड्यूस किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।