Home मनोरंजन फाल्गुन से पहले खेसारी लाल का होली धमाका, नया रंगीन गीत रिलीज

फाल्गुन से पहले खेसारी लाल का होली धमाका, नया रंगीन गीत रिलीज

136
0
Khesari Lal's Holi blast before Falgun, new colorful song released

एंटरटेनमेंट डेस्क: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि सुरीली आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। उनके गानों का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। नए साल की शुरुआत से ही खेसारी एक के बाद एक हिट गाने दे रहे हैं। ‘रुमालिया’ और ‘ओ पिया’ जैसे गानों के बाद अब उन्होंने होली से पहले ही रंगों का माहौल बना दिया है। फाल्गुन माह की दस्तक से पहले खेसारी लाल ने अपना नया होली स्पेशल गाना रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल के इस नए गाने का टाइटल ‘होली परल बा 4 के’ है। खास बात यह है कि इस बार होली चार मार्च को पड़ रही है और इसी तारीख को गाने के नाम में भी शामिल किया गया है। यह गाना बुधवार सुबह West Bhojpuri4 यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। गाने को खेसारी लाल यादव और मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। वीडियो में खेसारी के साथ एक्ट्रेस शिवानी गुप्ता नजर आ रही हैं, जिनके साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

GNSU Admission Open 2026

गाने की थीम पूरी तरह होली के रंग, मस्ती और पारंपरिक हंसी-मजाक पर आधारित है। इसमें जीजा-साली के रिश्ते को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है, जो भोजपुरी दर्शकों के बीच हमेशा लोकप्रिय रहा है। रंगों की फुहार, दमदार म्यूजिक, खेसारी का एनर्जेटिक डांस और मजेदार बोल गाने को और भी खास बना देते हैं। यही वजह है कि रिलीज होते ही गाने पर फैंस के पॉजिटिव रिएक्शन आने लगे हैं और व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो खेसारी लाल यादव इन दिनों फिल्मों को लेकर भी काफी व्यस्त हैं। उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘डीजे खेसारी’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे काफी सराहना मिली। इस फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है, जबकि इसे जितेंद्र कुमार राय और अमृत कुमार ने प्रोड्यूस किया है। गानों और फिल्मों के जरिए खेसारी लाल लगातार फैंस का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026