
चंडीगढ़: मशहूर सूफी एवं पंजाबी गायक पद्मश्री हंसराज हंस एक बार फिर नये पंजाबी सिंगल ‘आजा दोवें नचिए’ के साथ संगीत प्रेमियों के बीच लौट रहे हैं। गीत का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीज़र जारी कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
वेवकानो म्यूजिक और हरप्रीत सेखों द्वारा प्रस्तुत यह गीत प्यार, अपनत्व और पंजाबी संगीत के जश्न को समर्पित है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि युवराज हंस पहली बार अपने पिता हंसराज हंस के किसी म्यूजिक प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। गीत में साक्षी शर्मा, हरप्रीत सेखों, राज ढालीवाल, अर्श नागरा, सरताज सिद्धू, भूपिंदर सिंह, सिमरन वराइच, दमन मजीठिया, शीतल बहल, रॉबिन सिद्धू, मनदीप सिद्धू और जसलीन संधू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
गीत के बोल हरप्रीत सेखों ने लिखे हैं, जबकि संगीत देसी क्रू ने तैयार किया है। म्यूजिक वीडियो का निर्देशन बॉबी बाजवा ने किया है और संपादन हरमीत एस. कालड़ा ने किया है। प्रोजेक्ट का निर्माण बलविंदर सिंह और अर्श नागरा ने किया है, जबकि क्रिएटिव डायरेक्शन हरप्रीत सेखों ने संभाली है। गुरलेज अख्तर ने गीत के विशेष दोहे को अपनी आवाज़ दी है।
जीएस वालिया (सिडनी हाइट्स) और जस मंगत (मेहर बाय जस मंगत) ने भी इस प्रोजेक्ट में विशेष सहयोग दिया है। फर्स्ट लुक पोस्टर और टीज़र में हंसराज हंस भव्य अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह गीत 29 जुलाई, 2026 को वेवकानो म्यूजिक के बैनर तले रिलीज होगा, जबकि लॉन्च इवेंट के आयोजन स्थल की घोषणा जल्द की जाएगी।






