
एंटरटेनमेंट डेस्क: फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद अब भी चर्चा में है। इसी बीच फरहान ने एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर का नाम लिए बिना उनके फिल्म छोड़ने को लेकर ऐसी बात कह दी, जो अब सुर्खियों में आ गया है।
फरहान अख्तर हाल ही में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने के मौके पर ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बातचीत कर रहे थे। इस बीच उन्होंने रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने का जिक्र किया। रणवीर का नाम लिए बिना फरहान ने कहा, ‘शूटिंग से एक महीने पहले फिल्म छोड़ दी… जो आजकल एक पैटर्न बन गया है।’
बता दें कि रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले फिल्म से बाहर होने का फैसला किया था। इसके बाद फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ।
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रणवीर इस बात से नाराज थे कि फरहान अख्तर ने उनकी जानकारी के बिना इस रोल के लिए ऋतिक रोशन से संपर्क किया था। हालांकि, फरहान ने इन दावों को खारिज किया था।
वहीं, रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद उनके द्वारा साइनिंग अमाउंट वापस करने की पेशकश की खबरें सामने आई थीं। दूसरी तरफ मेकर्स ने फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान के लिए करीब 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी।
- इस मामले में फरहान अख्तर ने FWICE से भी संपर्क किया था।
- इसके बाद फिल्म संस्था ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का फैसला लिया था।
- हालांकि, बाद में इस निर्देश को वापस ले लिया गया।
- संस्था ने यह भी साफ किया था कि रणवीर सिंह को बैन नहीं किया गया है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने भी इस मामले में फिल्म संस्था को कानूनी नोटिस भेजा था।
- रणवीर ने इस पूरे विवाद पर ज्यादा खुलकर बात नहीं की और उनकी तरफ से उनके प्रवक्ता के जरिए ही जानकारी सामने आती रही।






