Home मनोरंजन भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बॉलीवुड में एंट्री, ‘सिर्फ आपके’ से करेंगे...

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बॉलीवुड में एंट्री, ‘सिर्फ आपके’ से करेंगे नई शुरुआत

29
0
Bhojpuri star Pawan Singh to enter Bollywood, will make a new beginning with 'Sirf Aapke'

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और लोकप्रिय गायक पवन सिंह बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। पवन सिंह,निर्माता रविंद्र सिंह की आर विज़न प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म ‘सिर्फ आपके’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण करेंगे। फिल्म का निर्देशन रितेश ठाकुर कर रहे हैं, जबकि अभिनेत्री शिव्या पाठानिया इसमें मुख्य भूमिका निभा रही हैं। पवन सिंह और शिव्या पाठानिया पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे।


निर्माताओं के अनुसार फिल्म की शूटिंग लखनऊ और भोपाल के विभिन्न खूबसूरत लोकेशनों पर सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में है और जल्द ही इसका फर्स्ट लुक, टीज़र तथा ट्रेलर जारी किए जाने की तैयारी चल रही है। निर्माता रविंद्र सिंह ने कहा कि फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है तथा इसकी कहानी, संगीत और तकनीकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं निर्देशक रितेश ठाकुर ने विश्वास जताया कि यह फिल्म दर्शकों को एक नया और यादगार सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगी।

GNSU Admission Open 2026


भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय और गायकी से लोकप्रियता हासिल कर चुके पवन सिंह के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह है। वहीं शिव्या पाठानिया के साथ उनकी नई जोड़ी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में सकारात्मक माहौल है और माना जा रहा है कि यह पवन सिंह के बॉलीवुड करियर की शानदार शुरुआत साबित हो सकती है।