मुंबई: यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म ‘ऐल्फा’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। आलिया भट्ट और शर्वरी अभिनीत यह स्पाई थ्रिलर नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, भारत में फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
शिव रवैल के निर्देशन में बनी और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘ऐल्फा’ दो महिला स्पाई एजेंट्स की कहानी पर आधारित है, जो एक बेहद खतरनाक मिशन पर निकलती हैं। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। खासतौर पर फिल्म के बड़े एक्शन सीक्वेंस, हाई-ऑक्टेन स्पाई ड्रामा और आलिया भट्ट-शर्वरी की नई जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया है।
‘ऐल्फा’ भारत में नेटफ्लिक्स की मूवीज कैटेगरी में शीर्ष पर बनी हुई है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म ने ग्लोबल टॉप 10 में जगह बनाकर अपनी लोकप्रियता का परिचय दिया है।
फिल्म की यह उपलब्धि यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की बढ़ती वैश्विक पहुंच को दर्शाती है। ‘ऐल्फा’ के जरिए फ्रेंचाइजी को नए अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंच मिली है और भारतीय स्पाई फिल्मों के प्रति दुनिया भर में बढ़ती दिलचस्पी भी सामने आई है।







