Akshay Kumar expressed grief over the death of Chuck Norris, saying – 'He had a profound influence on me'

एंटरटेनमेंट डेस्क: हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चक नॉरिस का 20 मार्च को निधन हो गया। चक ने 86 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। चक ने ‘लोन वुल्फ मैकक्वेड’, ‘कोड ऑफ साइलेंस’ और ‘वे ऑफ द ड्रैगन’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की।

अब बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने भी उनके निधन पर बड़ी बात कही है। एक्टर अक्षय कुमार ने दिवंगत एक्टर और मार्शल आर्ट्स स्टार चक नॉरिस को श्रद्धांजलि दी। फिल्म ‘भूत बंगला’ के एक्टर ने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘मार्शल आर्टिस्ट के रूप में बड़े होते हुए, ‘वे ऑफ द ड्रैगन’, ‘मिसिंग इन एक्शन’ और कई फिल्मों में चक नॉरिस को देखना सिर्फ मनोरंजन नहीं था, वह मेरे लिए सीख थी।

GNSU Admission Open 2026

उनका अनुशासन, ताकत और स्क्रीन पर उनका सहज अंदाज मेरे साथ हमेशा रहा। उन्होंने मुझे काफी प्रेरणा दी है।’ चक नॉरिस के परिवार ने उनके निधन पर इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘बहुत दुख के साथ, हमारे परिवार ने प्यारे चक नॉरिस के अचानक निधन की खबर साझा की है। हम इस बात को निजी रखना चाहते हैं, लेकिन इतना जान लीजिए कि वे परिवार के साथ थे और शांति से चले गए।’